Wednesday 9 November 2016

Bhim geet

बहुत  हो  चुकी  है  बर्बादी  l
सोच भुला दो अब मनुवादी ll
मंदिर और शिवालय छोड़ो l
विद्यालय  से  नाता  जोड़ो ll
संविधान को सब अपनाओ l
बाबा की धुनि मे धुनि लाओ ll

बाबा  ने उपहार  दिये  हैं l
जीने के अधिकार दिये हैं ll
नारी को सम्मान  दिया है l
भारत को संविधान दिया है ll
भाषण की आजादी दी है ।
आरक्षण  व खादी दी है ll
हम बाबा को भूल गये हैं l
अपने मद मे झूल गये हैं ll
भीम मिशन से मुख मोड़े हैं l
बाबा  के  सपने  तोड़े  हैं    ll
हम कितने खुद कामी निकले l
कितने नमक  हरामी निकले ll

बाबा ने थी जॉब दिलायी l
हमने  रामायण  पढ़वायी ll
अमरनाथ यात्रा कर आये l
घर में वामन खूब जिमाये ll
घूम के आये वैष्णों माता  l
घर पर करवाया जगराता ll
हर महीना गंगा पर जाते l
हर पूर्णिमा हवन  कराते ll
हाथ कलावा  बांधे फिरते l
लंम्बा तिलक लगाके चलते ll
सत्संगों मे लुटने जाते l
मंदिर में हैं धक्के खाते ll
ये अपनों को भूल गये हैं l
खुदगर्जी मे  झूल गये हैं ll

पाखंडो   से   नाता   तोड़ो  l
बौद्ध धम्म से खुद को जोड़ो ll
बच्चों को अच्छी शिक्षा दो l
उनको बौद्धधम्म दीक्षा दो ll
आधिकारों को लड़ना सीखो l
अब दुश्मन से भिड़ना सीखो ll
शेरों   से   दुनिया   डरती  है l
बकरों   पर   छूरी  चलती  है ll
अब   शेरों  साहस  दिखा दो l
अपना भी इतिहास  बना दो ll
भीम  मिशन साकार बना दो l
दिल्ली  में  सरकार  बना  दो ll

  क्रांतिकारीजय भीम जय भारत

☝🏻मंजिल वही सोच नई✊🏻

मूलनिवासी इतिहास

sir Manohar barkade ji ki wall se मूलनिवासी इतिहास *ये है भारत का असली इतिहासl बाकि सब झूठ हैl* इस पोस्ट के अन्दर दबे हुए इतिहास के प...